मेयर प्रमिला मेहरा पहुंचीं कबीर ज्ञान मंदिर, सद्गुरु माँ से लिया आशीर्वाद, शहर की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

गिरिडीह

गिरिडीह. नगर निगम चुनाव में महापौर पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद प्रमिला मेहरा ने अपना आभार भ्रमण जारी रखा है. इसी कड़ी में सोमवार को वे सिहोडीह-सिरसिया स्थित प्रसिद्ध आध्यात्मिक केंद्र ‘कबीर ज्ञान मंदिर’ पहुंचीं. यहाँ उन्होंने कबीर पंथ की आचार्य सद्गुरु माँ से मुलाकात की और उनके चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया. मेयर ने इस अवसर पर गिरिडीह शहर की सुख, शांति, समृद्धि और चहुंमुखी विकास के लिए प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक आशीर्वाद और जनता के सहयोग से ही वे शहर को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगी. इस दौरान कबीर ज्ञान मंदिर प्रबंधन की ओर से उनका आत्मीय स्वागत किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *