झारखंङ कोलियरी मजदूर यूनियन के आभार सभा के शामिल हुए मंत्री सुदिव्य कुमार

गिरिडीह

जनता के जायज सवालों के लिए उठाते रहेगा आवाज, पार्टी, संगठन और सरकार यूनियन के पीठ पर

गिरिडीह. गिरिडीह के पपरवाटांङ में झारखंङ कोलियरी मजदूर यूनियन की ओर से आभार सभा का आयोजन किया गया. इस आभार सभा में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंङ सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार व विषिष्ट अतिथि के रूप में झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय सिंह शामिल हुए. इस दौरान यूनियन के लोगों ने मंत्री सुदिव्य कुमार व झामुमो जिलाध्यक्ष श्री सिंह का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया. इस कार्यक्रम में सैकङों की संख्या में लोग शामिल हुए. इस आभार सभा का आयोजन मंत्री सुदिव्य कुमार के प्रयास से कोलियरी में एक बार फिर से ओपेनकास्ट मांइस के फिर से शुरू होने और कोलियरी के विकास के लिए मंत्री सुदिव्य कुमार के द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयास को लेकर आयोजत की गयी. इस आभार सभा को संबोधित करते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि कोलियरी के विकास और बंद पङे मांइस चाहे वह कबरीबाद हो या फिर ओपेनकास्ट माइंस, दोनों ही माइंस को फिर से शुरू कराने के लिए राज्य की हेमंत सोरेन ने काम किया है, उससे न सिर्फ कोलियरी का विकास हुआ है, बल्कि कई परिवार को रोजगार भी मिला है. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ पत्राचार करने से किसी समस्या का समाधान नहीं होता है, इसके लिए मजबूती के साथ आवाज उठानी पङती है और इसी को लेकर झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के द्वारा लगातार बंद पङे ओपेनकास्ट माइंस को फिर से शुरू कराने के लिए यूनियन के द्वारा आवाज उठाई गयी और उनके आवाज को झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार ने गंभीरता से सुना और इसी का नतीजा है कि एक बार फिर से ओपेनकास्ट माइंस शुरू होने जा रहा है. उन्होंने अब यूनियन को अपने पुराने रूप में आना पङेगा और जनता के जायज सवालों के लिए आवाज उठानी पङेगी, ताकि यहां के जो विस्थापित मजदूर हैं उन्हें उनका हक मिल सके. कहा कि यूनियन अपनी आवाज को बुलंदी के साथ उठाते रहे, पार्टी, संगठन और सरकार इनकी पीठ पर रहेगी. मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, हरगौरी साव छक्कू, अर्जुन रवानी, तेजलाल मंडल, दीलीप मंडल, मो. अनवर समेत यूनियन के कई सदस्य मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *