गिरिडीह. गिरिडीह जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में सबसे महत्वपूर्ण आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा खुद बीमार है. जिले की एंबुलेंस की स्थिति ठीक नहीं है. इनकी मरम्मत जरूरी है. शुक्रवार की रात चैताडीह के समीप एक 108 एंबुलेंस को दूसरी एंबुलेंस को रस्सी के सहारे खींचते हुए ले जाया गया. बताया जाता है कि एंबुलेंस रास्ते में खराब हो गयी थी. समाज के लिए सबसे महत्वपूर्ण चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गयी है. इमरजेंसी सेवा मानी जाने वाली एंबुलेंस सेवा पूरी तरह से चौपट हो चुकी है. ऐसी व्यवस्था से जिले के मरीजों का जीवन कितना सुरक्षित है. यह सोचने वाली बात है.
