मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग़ादी श्रीरामपुर की घटना, जांच – पड़ताल में जुटी पुलिस
गिरिडीह. गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गादी श्रीरामपुर गांव में एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आयी है. यंहा एक माँ – बेटी ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है. मृतका की पहचान गादी श्रीरामपुर गांव निवासी सोनू रावनी की पत्नी पुतुल देवी ( 35 वर्ष ) और उसकी नाबालिग बेटी स्नेहा कुमारी के रुप में की गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गयी. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ जितवाहन उरांव, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो सदलबल मौक़े पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच – पड़ताल शुरू कर दी है. बताया गया सोनू रवानी की पत्नी पुतुल देवी ने एक महिला समूह से लोन लिया था, जिसके बाद उसे कम्पनी के लोग लगातार प्रताड़ित कर रहें थें, जिसके बाद पुतुल देवी ने अपनी बेटी के साथ फंदे में झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली. हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
