गिरिडीह. गिरिडीह नगर निगम चुनाव को लेकर मतदान में अब कुछ ही समय बचा हुआ है. ऐसे में विभिन्न प्रत्याशियों के द्वारा बूथ मैनेजमेंट का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. इसी कड़ी में शहर के पुलिस लाइन मानसरोवर तालाब रोड में आज शाम मेयर पद के प्रत्याशी फूल देवी के समर्थक बूथ मैनेजमेंट करने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान एक वहां पर सवार होकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे और उन युवकों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. मारपीट की इस घटना में मनीष वर्मा और राजू दास घायल हो गए. जिसमें मनीष वर्मा के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. इधर सदर अस्पताल पहुंचने के बाद फूल देवी के समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद फूलदेवी को अपना समर्थन दिए जेएलकेएम के कार्यकर्ता भी सदर अस्पताल पहुंचे और इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. घायल मनीष वर्मा ने बताया की वे लोग मानसरोवर तालाब रोड में पर्ची बांटने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान एक गाड़ी पर सवार कुछ लोग मौके पर पहुंचे जिनकी गाड़ियों पर अर्जुन बैठा का बैनर पोस्टर था. उन्होंने उन दोनों को रोक दिया और पूछने लगा कि तुम लोग किसका पर्ची बांट रहे हो, जैसे ही बताया कि हम लोग फूलदेवी का पर्ची बांट रहे हैं. वैसे ही अचानक उन लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी गई. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच – पड़ताल में जुट गई है.
