गिरिडीह. शहर में यातायात जाम और अवैध कब्जों को हटाने के लिए नगर निगम और यातायात पुलिस द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सड़क किनारे के ठेले, खोमचे, अवैध निर्माण और गलत पार्किंग पर कार्रवाई कर जुर्माना लगाया जा रहा है. यह अभियान मुख्य रूप से टावर चौक, कचहरी चौक और नेताजी चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर केंद्रित है. अभियान से जुड़े अधिकारियों का कहना था कि सड़क निर्माण के बाद से ही दोनों ओर वाहनों की अवैध पार्किंग और अतिक्रमण को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी. इससे आवागमन बाधित हो रहा था. जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी. बताया कि शहर को जाम की समस्या से राहत दिलाना है, लेकिन सड़क किनारे अवैध पार्किंग और ठेला लगाने से स्थिति जस की तस बनी हुई थी. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
