पश्चिम सिंहभूम में हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा: आपसी विवाद में पत्थर से कूचकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

पश्चिम सिंहभूम. झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में पुलिस ने एक हत्या के मामले को महज 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. टेबो थाना क्षेत्र के चकोमटोनांग गांव के पास जंगल में 55 वर्षीय मोरा नाग का शव मिला था, जिसकी पहचान के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. जांच में सामने आया कि आपसी विवाद और शराब पीने के दौरान हुए झगड़े के कारण पत्थर से कूचकर उनकी हत्या की गई थी. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर नामजद आरोपी सनिका संगवार को दबोच लिया और उसकी निशानदेही पर खून लगा पत्थर भी बरामद कर लिया है. फिलहाल पुलिस इस मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश और आगे की कानूनी कार्यवाही में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *