गिरिडीह. जिले में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का लाभ जरूरतमंदो को मिल नहीं पा रहा हैं एक और जहां इस योजना के तहत संचालित बसो के संचालक अपनी मनमानी करने पर उतारू हैं, वहीं कई लोगों को यात्रा में मिल रही छुट की जानकारी तक नहीं है. झारखंड सरकार ने ग्रामीण इलाकों में शिक्षण संस्थान और स्वास्थ जैसी जरूरी जगहों पर गरीबों की मदद करने के उद्देश्य से इस योजना की शुरूआत की है ताकि योजना का लाभ उठाकर जरूरतमंद लोग पढ़ाई के लिए स्कूल और चिकित्सा के लिए अस्पताल आसानी से पहुंच सके.लेकिन कई बस संचालक मनमानी करते हुए निर्धारित ग्रामीण मार्ग को ही बदल दिया है. झारखंड में परिवहन विभाग ने 349 ग्रामीण मार्ग को चिन्हित किया है. जिसमें गिरिडीह जिले मे कल 52 ग्रामीण मार्ग को चिन्हित करते हुए इस रूट पर 11 बसों का संचालन किया जा रहा है.
