नो हेलमेट नो पेट्रोल, नो सीटबेल्ट नो फ्यूल के तहत चला सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

गिरिडीह

गिरिडीह. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार यातायात नियम एवं सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में *”नो हेलमेट नो पेट्रोल, नो सीटबेल्ट नो फ्यूल” एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता* का अयोजन किया गया. इस दौरान लोगो के बीच वाहन चलाने वक़्त यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई, लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट पहन कर बाइक चलाने का जिला वासियों को संदेश दिया. जिले के सभी पेट्रोलपम्प स्वामी से आग्रह किया कि *नो हेलमेट नो पेट्रोल, नो सीटबेल्ट नो फ्यूल* का अनुपालन करे. मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी, गिरिडीह संतोष कुमार ने लोगो को जागरूक करते हुए बताया कि अधिकांश वाहन दुर्घटनायें यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण होती है. उन्होंने बाइक चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की. उन्होंने अपने अपने वाहन का सभी दस्तावेज दुरूस्त रखने की बात कही और साथ ही वाहन के सभी कागजात दुरूस्त नहीं रहने से सड़क दुर्घटनाओं के बाद क्षतिपूर्ति दावा प्राप्त करने में परेशानी होती है. रोड पर कभी भी क्रोधित होकर वाहन का प्रयोग न करे, वाहन चलानें वक्त गतिसीमा से बाहर ना जाए, और बताया गया की सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें.
मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी, गिरिडीह संतोष कुमार, मोटरयान निरीक्षक श्री शुभम लाल सिंह, मो इरफान अहमद एवं श्री गौरी शंकर कुमार रवि और सड़क सुरक्षा प्रबंधक मो वाजीद हसन मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *