उत्तर प्रदेश. अपने इस्तीफे पर अयोध्या के GST कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने कहा, सरकार के समर्थन में और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का विरोध करने के लिए मैंने इस्तीफा दिया है. पिछले 2 दिनों से मैं हमारे CM और PM पर उनके बेबुनियाद आरोपों से बहुत दुखी था. जिस सरकार से मुझे सैलरी मिलती है, उसके प्रति मेरी कुछ नैतिक जिम्मेदारियां हैं. जब मैंने देखा कि मेरे CM और PM का अपमान किया जा रहा है, तो मैंने अपना इस्तीफा गवर्नर को भेज दिया.
अयोध्या में GST के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने अपने इस्तीफा पत्र में लिखा- सीएम योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य द्वारा किए गए अभद्र टिप्पणी से मैं आहत हूं. उन्होंने कहा- राज्य का साधारण कर्मचारी हूं और सरकार से हमें आजीविका प्राप्त है, जिससे मेरा घर-परिवार चलता है. इसलिए राज्य के मुखिया के खिलाफ जो अनर्गल प्रलाप होता है तो यूपी के कर्मचारी नियमावली का पालन करते हुए उसका विरोध किया जाए. उन्होंने राज्यपाल को संबोधित करते हुए लिखा- मैं सीएम योगी के खिलाफ अविमुक्तेश्वरानंद की अभद्र टिप्पणी को राज्य, संविधान और लोकतंत्र के विरुद्ध मानता हूं. ऐसी स्थिति में योगी सरकार के समर्थन और अविमुक्तेश्वरानंद के विरोध में अपना इस्तीफा दे रहा हूं. GST के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने इस्तीफा देते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा- अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा समाज में जातिवाद का जहर घोला जा रहा है. देश-विदेश को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है.
