हजारीबाग. जिले के कस्तूरबा गांधी और झारखंड आवासीय बालिका विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया को समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया है। शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में हजारीबाग के 16 प्रखंडों के विद्यालयों की वार्डन और लेखापालों को सख्त चेतावनी दी गई कि नामांकन में किसी भी स्तर पर देरी बर्दाश्त नहीं होगी। झारखंड शिक्षा परियोजना के लेखापाल पदाधिकारी संजय राणा ने वार्डनों को निर्देश दिया कि वे अभिभावकों से सीधा संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया में तेजी लाएं। बैठक में नामांकन के साथ-साथ छात्राओं को मिलने वाली ड्रेस, छात्रवृत्ति और पठन-पाठन सामग्री के वितरण की भी समीक्षा की गई ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को शिक्षा का पूर्ण लाभ मिल सके।
