गिरिडीह में झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन का एक दिवसीय भूख हड़ताल

गिरिडीह

​गिरिडीह. झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर गिरिडीह शाखा के सदस्यों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय भूख हड़ताल का कार्यक्रम आयोजित किया. इस हड़ताल में नियमित, मानदेय और दैनिक वेतन कर्मी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया. ​इस विरोध प्रदर्शन में फेडरेशन के राज्यध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, सचिव लखन हरिजन, प्रमंडलीय अध्यक्ष अंजीत चन्द्रा और गिरिडीह शाखा के अध्यक्ष अशोक हरिजन समेत शाबीर अंसारी, लखन शर्मा, राम कुमार सिन्हा, राजेश सिंह, आकाश हाड़ी, बब्लु हाड़ी, डब्लु हाड़ी और आशा हाड़िन सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे.​फेडरेशन ने सरकार और नगर विकास विभाग के समक्ष अपनी मुख्य मांगों को पुरजोर तरीके से रखा जिनमें सभी निकायों को पूर्व की भांति नगर विकास विभाग 70 वेतन मद में ऋण एवं अनुदान की राशि हेतु तुरंत आवंटन निर्गत करे.​ वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मियों की सेवा तत्काल स्थायी की जाय. जिन निकायों में पेंशन भुगतान हेतु राशि का अभाव है, वहाँ प्राथमिकता के आधार पर आवंटन निर्गत किया जाय.
​दैनिक वेतन पर कार्यरत कर्मी की कार्य के दौरान मृत्यु होने पर उनके आश्रित को नियमित नियुक्ति होने तक दैनिक वेतन पर बहाल किया जाय.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *