गिरिडीह. रोटरी गिफ्ट ऑफ लाइफ के तहत जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के निःशुल्क ईलाज हेतु दो दिवसीय मेगा स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन रोटरी गिरिडीह द्वारा, अमृता हॉस्पिटल कोच्चि, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, गिरिडीह, एसोसिएशन सर्जन ऑफ इंडिया, इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन के सहयोग से रोटरी नेत्र चिकित्सालय गिरिडीह में आयोजित किया गया. इस कैंप का उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के निदेशक शशि प्रकाश झा, विशिष्ट अतिथि के रूप में सिविल सर्जन गिरिडीह डॉ शेख मो० जफरुल्लाह मौजूद रहे. कैंप के प्रथम दिन झारखंड के विभिन्न जिलों से आए कुल 77 बच्चों की जांच की गई, उनमें से कुल 28 बच्चों का चयन ऑपरेशन हेतु किया गया, जिनका ऑपरेशन अमृता हॉस्पिटल कोच्चि में निःशुल्क किया जाएगा. शिविर में सर्व प्रथम गिरिडीह के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ श्यामल कुमार, डॉ राम रतन केडिया,डॉ संजीव एच कुमार, डॉ राकेश कुमार द्वारा प्रारंभिक जॉच किया गया, तत्पश्चात अमृता हॉस्पिटल कोच्चि से आए डॉ ब्रजेश पीके, एवं डॉ निशांत द्वारा इको मशीन से बच्चों की जांच की गई, उसके बाद ऑपरेशन हेतु चयन किया गया,जिनको ऑपरेशन की आवश्यकता नहीं थी, उनका ईलाज हेतु उचित परामर्श एवं दवाईयां दिया गया. इस कैंप के सफल आयोजन में गिफ्ट ऑफ लाइफ के कॉर्डिनेटर रोटरी के पूर्व जिलापाल शिव प्रकाश बगड़िया, रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष पीयूष मुसद्दी, आई एम ए गिरिडीह अध्यक्ष डॉ रियाज अहमद, इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन की अध्यक्ष कविता राजगढ़िया, कैंप के सह संयोजक नंदन दारुका, डॉ मोहम्मद आजाद, गुणवंत सिंह मोंगिया, राजेंद्र बगेड़िया, प्रकाश सहाय, प्रदीप डालमिया, देवेंद्र सिंह, गुरुप्रीत सिंह, रोहित जैन, हर्ष केडिया, दिलीप जैन, जगजीत सिंह, अमित गुप्ता, प्रशांत बगेड़िया, अभिषेक जैन, पूनम सहाय, डॉ तारक नाथ देव, आशीष तर्वे इत्यादि का अहम योगदान रहा.
