गिरिडीह जिले में नवनियुक्त 11 अभ्यर्थियों में छह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों ने आवंटित प्रखंडों में दिया योगदान

गिरिडीह
गिरिडीह. श्रम अधीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अंतर्गत गिरिडीह जिले में नव नियुक्त 11 अभ्यर्थियों में से 06 श्रम प्रवत्तन पदाधिकारियों ने आवंटित प्रखंडों में योगदान दिया है जिसमें से सौरभ कुमार गांडेय प्रखंड, विवेक कुमार पीरटांड़, राजेश कुमार गिरिडीह सदर, सदानंद कुमार बेंगाबाद, दीपिका कुमारी राजधनवार, मो शहाबुद्दीन डुमरी प्रखंड शामिल है. सभी श्रम प्रवत्तन पदाधिकारी को पूरी पारदर्शिता, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया है. साथ ही नव नियुक्त श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी को आवंटित प्रखंड में अपने प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी के संरक्षण और निर्देशन में कार्य करने का निर्देश दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *