पचंबा पुलिस ने बाईक चोर गिरोह के बङे नेटवर्क का किया खुलासा

गिरिडीह

चोरी की 6 बुलेट दो अपाची समेत 9 बाईक बरामद, दो गिरप्तार

गिरिडीह. गिरिडीह की पचंबा थाना पुलिस ने बाईक चोर गिरोह के एक बङे नेटवर्क का खुलासा करने में कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चोरी की कुल 9 बाईक को बरामद किया है. साथ ही बाईक चोर गिरोह के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. जिन दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें शक्ति यादव और दीपक यादव शामिल है. इन दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने खंडोली के इलाके में छिपा कर रखी गयी चोरी की कुल 9 बाईक को बरामद किया है. जिनमें 6 बुलेट, 2 अपाची और 1 हीरोहोंडा बाईक शामिल है. गिरफ्तार दोनों बाईक चोर गिरोह अलग-अलग इलाकों से बाईक चोरी कर उसे अच्छे ग्राहक खोजकर बेचने का काम करता था. पुलिस इसे एक बङी सफलता मान रही है. इस पूरे गिरोह के द्वारा कैसे बाईक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था इसकी विस्तृत जानकारी गिरिडीह के एसपी डा. बिमल कुमार के द्वारा प्रेसवार्ता कर दी जायेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *