तीनपहाड़ के पारसपानी डैम में डूबने से पहाड़िया व्यक्ति की मौत, नहाने के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा

गिरिडीह

साहिबगंज. साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पारसपानी डैम में नहाने गए एक 55 वर्षीय पहाड़िया व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान मासकेपु नया टोला निवासी चंदा पहाड़िया के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, सोमवार को डैम में नहाने के दौरान अचानक चंदा पहाड़िया का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में समा गए. स्थानीय लोगों के काफी प्रयास के बाद भी उन्हें निकाला नहीं जा सका. मंगलवार सुबह उनका शव पानी में तैरता हुआ मिला, जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया. सूचना मिलते ही तीनपहाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *