चतरा में अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, टायर फटने से हुआ हादसा, 6 यात्री गंभीर रूप से घायल

झारखंड

चतरा. चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के मुरैनवा टोल प्लाजा के समीप एक यात्री बस (बदन नामक) अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में बस सवार छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जानकारी के अनुसार, बस छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से बिहार के गया जा रही थी, तभी अचानक अगला टायर ब्लास्ट होने से चालक ने नियंत्रण खो दिया. घायलों में बिहार और चतरा के विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल हैं, जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से चतरा सदर अस्पताल लाया गया. गंभीर रूप से घायल सुजीत कुमार को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की छत पर भी यात्री सवार थे और वाहन क्षमता से अधिक भरी हुई थी. घटना की सूचना मिलते ही सांसद कालीचरण सिंह और पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *