यमुना एक्सप्रेसवे. यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में छह बस यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना सुरीर थाना क्षेत्र में उस वक्त हुई जब नोएडा से कानपुर जा रही बस एक यात्री के वॉशरूम जाने के लिए रुकी थी. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही छह लोगों ने दम तोड़ दिया. हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद बस और कंटेनर के चालक मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.
