गिरिडीह में पीडीएस डीलरों को मिली 4जी ई-पॉश मशीन

गिरिडीह

गिरिडीह. गिरिडीह में पीडीएस डीलरों को 4जी ई पॉश मशीनें मिलनी शुरू हो गई है. शनिवार को जिला आपूर्ति कार्यालय में ई-पॉश मशीन लेने के लिए डीलरों की कतार लगी रही. 4जी ई पॉश मशीन मिलने से डीलरों ने राहत की सांस ली है. 4जी ई पॉश मशीन मिलने से अब पीडीएस दुकानों में राशन वितरण में तेज़ी और पारदर्शिता आएगी. लाभुकों को अब सरकारी अनाज लेने के लिए पीडीएस दुकानों में घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा. मशीन प्राप्त करने वाले डीलरों ने बताया कि लंबे समय से 4जी ई पॉश मशीन की मांग की जा रही थी. 5जी के इस दौर में 2 जी मशीन से अनाज वितरण करने में काफी समस्या हो रही थी. अब हम डीलरो और लाभुकों को सहूलियत मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *