हजारीबाग: जिले के पगार ओपी क्षेत्र स्थित कर्बला गेट के पास चल रहे आंदोलन पर गुरुवार को पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव, उनकी पत्नी व पूर्व विधायक निर्मला देवी और उनके कई समर्थकों को हिरासत में ले लिया है।
