अध्यक्ष पद की उम्मीदवार सुनीता प्रसाद ने नाम वापसी के दौरान अपना नाम वापस ले लिया है

गिरिडीह

गिरिडीह. बड़की सरिया नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार सुनीता प्रसाद ने नाम वापसी के दौरान अपना नाम वापस ले लिया है. इन्होंने भाजपा समर्थित उम्मीदवार शोभा देवी को समर्थन दिया. इस दौरान भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा ,पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, मंडल अध्यक्ष मनीष मंडल मौजूद थे. इस दौरान जिला अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा ने कहा कि पार्टी के दिशा – निर्देश के अनुसार पार्टी समर्थित उम्मीदवार शोभा देवी के पक्ष मे समर्थन दिया है और इसके लिये वो धन्यवाद के पात्र है. सुनीता प्रसाद ने पार्टी हित को देखते हुये अपनी उम्मीदवारी को वापस लिया है अब इनका समर्थन शोभा देवी को करेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *