हजारीबाग: नाबालिग की हत्या के विरोध में ‘विष्णुगढ़ बंद’; सड़कों पर उतरा जनआक्रोश

हज़ारीबाग

विष्णुगढ़. कोसुंभा गांव में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में सोमवार को विष्णुगढ़ पूरी तरह बंद रहा. स्थानीय दुकानदारों ने स्वतः अपनी दुकानें बंद रखीं और सात माइल मोड़ पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. आंदोलनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की.

इस बंदी को भाजपा और विभिन्न सामाजिक संगठनों का व्यापक समर्थन मिला. सात माइल मोड़, हॉस्पिटल मोड़ और अखाड़ा चौक की सभी दुकानें बंद रहीं, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ. रविवार शाम निकाले गए कैंडल मार्च के बाद ही इस बंद का आह्वान किया गया था. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक आरोपियों को फांसी की सजा नहीं मिलती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *