रामनिवास यादव ने नगर निकायों में चले रहे नाम निर्देशन कार्यों जायजा लिया…*

गिरिडीह

गिरिडीह. नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष एवं सुचारु आयोजन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, (नगरपालिका चुनाव), रामनिवास यादव ने नगर निकायों में चले रहे नाम निर्देशन कार्यों जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने गिरिडीह नगर निगम के महापौर पद हेतु नियुक्त निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष, नगर निगम के विभिन्न वार्ड पार्षद हेतु नियुक्त निर्वाची पदाधिकारी का कार्यालय कक्ष का निरीक्षण कर नाम निर्देशन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री, नामांकन प्रक्रिया तथा निर्वाचन से जुड़े विभिन्न कोषांगों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई. सभी निर्वाची एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन से संबंधित प्रत्येक कार्य की सतत एवं बारीकी से निगरानी सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी स्तर पर त्रुटि या लापरवाही की गुंजाइश न रहे.

राज्य निर्वाचन आयोग, झारखण्ड द्वारा निर्गत सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए ही निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन किया जाए. सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कोषांगों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया. सभी कोषांगों को निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पूरी तत्परता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया. इस दौरान उपायुक्त ने निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा निर्वाचन प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *