गिरिडीह. जमुआ थाना क्षेत्र के भूपतडीह में कल जमीन विवाद को लेकर हुई हवाई फायरिंग और मारपीट की घटना में शामिल रानू साव नामक अभियुक्त को जमुआ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रामु साव जमुआ थाना क्षेत्र के द्वारपहरी का रहने वाला है. बता दें कि कल जमुआ थाना क्षेत्र के भूपतडीह में जमीन विवाद को लेकर हवाई फायरिंग व मारपीट की घटना घटित हुई थी. संतोष कुमार विश्वकर्मा पर जमीन खरीदारी करने के बाद पैसा नहीं देने के कारण रामू साव एवं विजय साव दोनों जमुआ थाना क्षेत्र के द्वारपहरी के रहने वाले है, के द्वारा पहले तो हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के काम किया फिर पिस्टल के बट से मारपीट की गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद जमुआ थाना पुलिस मौक़े पर पहुंची ओर घटनास्थल से खोखा बरामद करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गयी थी. इसी दौरान पुलिस ने रामु साव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है. आज रामु साव को गिरफ्तार करने के बाद उसे मेडिकल के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां से उसे न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
