रणभेरी बजी: गिरिडीह में मतदान दलों की रवानगी, कल सुबह 7 बजे से नगर सरकार के लिए पड़ेंगे वोट

गिरिडीह

गिरिडीह. नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। आज डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों के दलों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया। इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने स्वयं उपस्थित रहकर पूरी व्यवस्था का जायजा लिया।

सुबह से ही डिस्पैच सेंटर पर गहमागहमी का माहौल रहा, जहाँ मतदान कर्मियों को मतपेटी, मतपत्र और अन्य आवश्यक चुनावी सामग्री उपलब्ध कराई गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष नजर रखने के साथ-साथ सभी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने मतदान कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *