प्रिंस खान के गुर्गे धनबाद से रांची शिफ्ट; एयरपोर्ट रेस्टोरेंट गोलीबारी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

धनबाद

धनबाद. रांची के एयरपोर्ट स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी और हत्या के मामले में आरोपी प्रिंस खान के दो गुर्गों को एयरपोर्ट थाना पुलिस धनबाद से रांची ले आई है. ये अपराधी 16 मार्च को धनबाद के भागाबांध में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गए थे, जिनकी पहचान पलामू निवासी अमन सिंह और वासेपुर के अफजल अमन के रूप में हुई है. रविवार को धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें रांची शिफ्ट किया गया. इस मुठभेड़ में घायल तीसरे आरोपी विक्की डोम को धनबाद पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है. पुलिस के अनुसार, इन अपराधियों पर राजधानी के एक रेस्टोरेंट में फायरिंग कर एक व्यक्ति की जान लेने का गंभीर आरोप है और अब रांची लाकर उनसे आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *