भाजपा महानगर अध्यक्ष बने रंजीत राय, महेंद्र वर्मा बने ग्रामीण अध्यक्ष

गिरिडीह
  • भाजपा जिला कार्यालय में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन, फूल – माला व तलवार के साथ किया गया, दोनों जिला अध्यक्ष का स्वागत

गिरिडीह. गिरिडीह जिले में शुक्रवार को भाजपा के दो जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा होने के बाद जिला कार्यालय में जश्न का माहौल. भाजपा के कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में दोनों जिलाध्यक्ष महानगर जिलाध्यक्ष के रुप में रंजीत राय और ग्रामीण अध्यक्ष के रुप में महेंद्र वर्मा के नामों की आधिकारिक रुप से घोषणा होने के बाद भाजपाइयों ने दोनों जिलाध्यक्ष का फूल – माला पहनाकर और तलवार देकर सम्मानित किया. इस दौरान पार्टी कार्यालय में दोनों जिलाध्यक्षों के समर्थकों के द्वारा जमकर आतिशबाजी की गयी और मिठाई भी बांटे गए. इसके बाद दोनों जिलाध्यक्षों के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी. मौक़े पर चुनाव प्रभारी शशिभूषण भगत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, अशोक उपाध्याय समेत कई भाजपाई मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *