गिरिडीह. गिरिडीह जिला में सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में *आज जिला परिवहन पदाधिकारी, श्री संतोष कुमार के नेतृत्व में घोड़थंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत हेवी-ड्यूटी वाहनों (हाईवा) की जांच की गई, जिसमें सुरक्षा नियमों (ओवरलोडेड, जैसे हेलमेट, सीटबेल्ट, गति सीमा, मोबाइल से परहेज) का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है. इस दौरान ओवरलोड स्टोन चिप्स के साथ 03 हाइवा जब्त किया गया. वहीं बगोदर थाना अंतर्गत 1 ओवरलोड हाइवा और परसन थाना अंतर्गत 1 ओवरलोड हाइवा सहित कुल 05 अंतर्गत 1 ओवरलोड हाइवा जब्त किया गया.* मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी, श्री संतोष कुमार ने कहा कि हाईवा सहित सभी वाहनों पर नियमों का पालन करवाने और सुरक्षा उपाय लागू करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि सड़क हादसों को रोका जा सकें. साथ ही सभी से अनुरोध करते हुए कहा कि जब भी बाइक चलाए तो हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें एवं कार चलाए तो सीटबेल्ट का प्रयोग करें और साथ ही साथ किसी भी दुर्घटना व्यक्ति को देखें तो उसे नज़दीकी अस्पताल में उपचार हेतु मदद करें जिसमें उसकी जान को बचाया जा सके. उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय चालक और पीछे बैठने वाले दोनों को हेलमेट पहनना अनिवार्य है, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें. साथ ही यातायात नियमों का पालन कर दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की.
