सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सप्त शक्ति संगम का आयोजन

गिरिडीह

गिरिडीह. बरगंङा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन संगीता सिन्हा, जिला संयोजिका स्वाति सिन्हा, विद्यालय की संयोजिका निशा श्रेष्ठ व मधु श्रेय के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत छात्राओं के द्वारा , हम ही माह शक्ति है, गीत के साथ किया गया. इसके बाद छात्राओं के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया. इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया. साथ ही विद्यालय की पूर्व छात्राओं के माताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निशा श्रेष्ठ ने इस कार्यक्रम को सामाजित रीति-रिवाज परंपराओं को प्रोत्साहन देकर उसे पुर्नजीवित करने वाला कार्यक्रम बताया. कहा कि महिलाओं के सशक्त योगदान से ही सामाजिक विकास संभव है. जिला संयोजिका स्वाति सिन्हा ने भारत के विकास में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *