गिरिडीह. अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के राजस्थान क्षेत्र के संगठन मंत्री और पटना क्षेत्र के सह संगठन मंत्री सुरेंद्र राजपूत एवं झारखण्ड प्रान्त के मंत्री दिलीप वैद्य का प्रवास गिरीडीह जिले में हुआ. इसी के निमित एक बैठक नगर के होटल मानसरोवर में हुई जिसमें संगठन विस्तार, सभी प्रखंडो में हनुमान चालीसा नियमित रूप से चलाने, उज्जैन में होने वाले हिन्दू महासम्मेलन आदि अन्य विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया. अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एडवोकेट फोरम के प्रांत उपाध्यक्ष नित्यानन्द प्रसाद ने बताया कि अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल नियमित रूप से हिन्दुओं के हित को लेकर सशक्त है. अभी माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड के द्वारा चलाये जा रहे मेडिकल कॉलेज जो सनातनियों के चढ़ावे और दान से संचालित होता है उसमें 90 प्रतिशत MBBS सीटों पर मुस्लिमों की दाखिला मिलने के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल ने जोर सोर से आंदोलन किया गया जिसके कारण MBBS की मान्यता रद्द की गई. हिन्दुओं के दान से हिन्दुओं का भला हो, इसके लिए ये आंदोलन आवश्यक था. जिला अध्यक्ष रितेश पांडेय ने कहा कि सभी हिन्दुओं मंदिर सरकार के हस्तक्षेप से अलग हो, इसके लिये भी संगठन निरन्तर प्रयासरत है. मौके पर धनबाद विभाग अध्यक्ष रविशंकर पांडेय, विभाग मंत्री उदय सिंह, जिला महामंत्री पंकज पांडेय, जिला कार्याध्यक्ष विजयमल पांडेय, मंत्री कुंदन केशरी, राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष गौरव कुमार अंशु, जिला मंत्री शुभम झा, हिन्दू हेल्पलाइन के जिला महामंत्री बसन्त सिंह, ॐ श्री परिवार के जिला अध्यक्ष रौनक मिश्र, राष्ट्रीय मजदूर परिषद के जिला महामंत्री रपन गुप्ता, मंत्री डब्लू रवानी, ओजश्वीनी के जिला उपाध्यक्ष काजल सिन्हा, जिला कार्यसमिति सदस्य बजरंगी राम, सदर प्रखण्ड उपाध्यक्ष संजय समेत जिला समिति के सभी लोग मौजूद थे.
