मुजफ्फरपुर में सनसनी: प्रेमी ने कार रोककर प्रेमिका को मारी गोली, वैशाली की महिला SKMCH में भर्ती

नेशनल

मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक खौफनाक वारदात सामने आई है. देर रात बखरी के पास एक युवक ने अपनी प्रेमिका अनीता कुमारी को कार से उतारकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गया. वैशाली जिले की रहने वाली अनीता ने पुलिस को बताया कि वह अपने पड़ोसी अजीत कुमार के साथ कार से मधुबनी जा रही थी, तभी रास्ते में आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया. घायल अवस्था में महिला को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद और प्रेम संबंधों में आई खटास का बताया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *