गिरिडीह मेयर चुनाव: चैम्बर ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम में प्रत्याशियों से हुए तीखे सवाल

गिरिडीह

गिरिडीह. गिरिडीह में रविवार को ‘मिलिए अपने मेयर प्रत्याशी से’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कोयलांचल चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने एक निजी होटल में यह कार्यक्रम रखा. इसमें सभी मेयर प्रत्याशियों ने हिस्सा लिया और जनता के कड़े सवालों के जवाब दिए. प्रत्याशी कृष्णा तुरी ने बड़े नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि नेता झोले में टोपी लेकर घूम रहे हैं. उन्होंने जनता को सोच-समझकर वोट देने की अपील की.

वहीं झामुमो समर्थित प्रमिला मेहरा ने कहा कि उनके पास शहर के विकास का पूरा प्लान तैयार है. भाजपा समर्थित डॉ. शैलेंद्र चौधरी ने मेयर बनने पर निगम से भ्रष्टाचार मिटाने का वादा किया. कार्यक्रम में कामेश्वर पासवान और अर्जुन बैठा समेत कई अन्य प्रत्याशियों ने भी अपनी बातें रखीं. चैम्बर के संरक्षक अरविंद कुमार ने इस कार्यक्रम का सफल संचालन किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *