- क दर्जन से अधिक चोरी के कंबल के साथ देवदास नामक युवक हुआ गिरफ्तार
गिरिडीह. अक्सर आपने देखा और सुना होगा की आपके आस – पास या फिर आपके किसी परिचित के घर में या फिर दुकान में बड़ी चोरी की घटना घटित हो हुई होगी. चोरों के द्वारा घरों और दुकानों में धावा बोलकर नगद रूपये, सोने-चांदी के जेवरात के साथ कीमती समानों में हाथ साफ कर लेते हैं. लेकिन आपने कभी ऐसा सुना या देखा है की आपको ठंड से बचाने वाली चीज कंबल की चोरी कंही से हुई हो. अब आप सोच रहें होंगे की ये क्या पागल जैसी बात हुई. भला कंबल जैसी चीज को कोई क्यों चोरी करेगा. तो आप ये समझ लीजिए की आज के इस दौर में कुछ भी संभव है. जी हां, हाल के दिनों में पचम्बा थाना क्षेत्र में इन दिनों कंबल चोरी की घटना ने पुलिस की भी नींद उड़ा कर रख दी थी. हर दिन किसी न किसी दुकानदार के द्वारा यह शिकायत की जा रही थी की उनके दुकान से दो – चार कर के कई कंबल की चोरी हो रही है. जिसके बाद पुलिस भी लगातार उस कंबल चोर की तलाश में जुटी हुई थी. फिर क्या, आखिरकार पचम्बा पुलिस ने उस कंबल चोर को पकड़ लिया. गिरफ्तार कंबल चोर पचम्बा थाना क्षेत्र के मोहनपुर का रहने वाला देवदास उर्फ़ भोला दास है.
अब समझिये क्या है पूरा मामला :
दरअसल पुरा मामला यह है कि ठंड के मौसम में आपको पचम्बा के इलाके में सड़क किनारे फुटपात पर रजाई, कंबल और तोशक बेचने वाले कई दुकान दिखाई देतें होंगे. ऐ सभी लोग यूपी से गिरिडीह आकर अपनी दुकान लगाकर कंबल, रजाई, तोशक आदि बेचने का काम कर रहे है. सुबह से लेकर रात तक इनका ठिकाना उनकी सड़क किनारे स्थित दुकान ही है. यही कारण है की रात में ऐ लोग अपने दुकान का पर्दा गिराकर सो जाते हैं. लेकिन इनके दुकान का पर्दा गिरने के बाद रात के अंधेरे में कोई इनके दुकान में घुस रहा था और कंबल की चोरी कर रहा था. लगातार कंबल की चोरी होने के बाद दुकानदारों ने पचम्बा थाना में जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस भी उस कंबल चोर की तलाश में जुटी हुई थी. इसी बीच यानि आज सोमवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उस कंबल चोर को पकड़ लिया और चोरी की करीब एक दर्जन से अधिक कंबल बरामद कर लिया.
देवदास उर्फ़ भोला दास करता था कंबल की चोरी, चार – पांच सौ में बेचता था कंबल
पुलिस ने कंबल चोरी के आरोप में पचम्बा पुलिस ने जिस युवक को गिरफ्तार किया है, उस युवक का नाम देवदास उर्फ़ भोला दास है. भोला पचम्बा थाना क्षेत्र के मोहनपुर का रहने वाला है. इसके पास से पुलिस ने करीब एक दर्जन से अधिक चोरी की गयी कंबल को बरामद किया है. इसके साथ ही पूछताछ के बाद भोला ने जिन – जिन इलाकों में चोरी के कंबल को बेचने का काम किया है उन इलाकों में जाकर चोरी की कंबल को बरामद करने में जुटी हुई है. फिलहाल इस कंबल चोर के पकड़े जाने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस भी सोच में पड गयी है. की कंबल चोरी के आरोपी के साथ क्या किया जाय.
