सीतामढ़ी: बीपीएससी शिक्षिका प्रेमी संग फरार, मंदिर में रचाई शादी; वीडियो जारी कर परिजनों से बताया जान का खतरा

नेशनल

बिहार. बिहार के सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र से एक बीपीएससी (BPSC) चयनित सरकारी शिक्षिका के प्रेम विवाह का मामला सामने आया है। नरसामा गांव की रहने वाली शिक्षिका वंदना कुमारी अपने प्रेमी संजीत कुमार (रामनगरा निवासी) के साथ घर छोड़कर फरार हो गईं और दोनों ने शादी कर ली।

परिजनों द्वारा इस रिश्ते का विरोध किए जाने के बाद, जोड़े ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। वीडियो में वंदना ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने अपनी मर्जी से कदम उठाया है और किसी ने उन्हें मजबूर नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिवार वाले उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, इसलिए उन्हें पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा चाहिए। हाल ही में सरकारी शिक्षिका बनी वंदना और संजीत का यह वीडियो अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय पुलिस मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थिति पर नजर रख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *