यमुना एक्सप्रेसवे. यमुना एक्सप्रेसवे पर बस से उतरे यात्रियों को टैंकर ने कुचल दिया. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. कई घायल हुए हैं. हादसे से अफरा-तफरी मच गई.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार. शनिवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि यह घटना रात करीब 2:45 बजे सुऱीर थाना क्षेत्र में हुई. नोएडा से कानपुर के रसूलाबाद जा रही एक बस रास्ते में एक यात्री के वॉशरूम जाने के लिए रुकी थी. इसी दौरान तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने बस को साइड से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही छह यात्रियों की जान चली गई.
थाना प्रभारी ने बताया कि घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. हालांकि, बस और कंटेनर चालक भाग गए. मामले की जांच जारी है.
