गिरिडीह. गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार बुधवार को गांडेय प्रखंड के सुदूरवर्ती इलाके महेशपुर तिलोबानी गांव पहुंचे. एसपी डॉ. विमल कुमार ने गिरिडीह पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत गांव के जरूरतमंदों के बीच ठंड से बचाव के लिए कंबल और अन्य जरूरत के सामानों का वितरण किया. इस दौरान एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया की ग्रामीण इलाकों में आवासित आम जनता तक गिरिडीह पुलिस की पहुंचकर एवं पुलिस के प्रति जनता के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चलायी जा रही विशेष पहल के तहत गिरिडीह पुलिस एवं आम जनता के मध्य समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने की कड़ी में गांडेय थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती इलाके में अवस्थित महेशपुर तिलोबनी ग्राम में पहुंचकर जरूरतमंद एवं विकलांग लोगों के बीच ठंढ से बचाव के लिए कंबल एवं अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया. इस दौरान सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों के ग्रामीणों से भेंट कर उनके समस्याओं से अवगत हुए तथा गिरिडीह पुलिस की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया गया. मौक़े पर एसडीपीओ जितवाहन उरांव व थाना प्रभारी मौजूद थे.
