- हटाए गए अतिक्रमणकारी, प्राइवेट गाड़ियों को सड़क पर पार्क करने वाले वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना, दी गयी कड़ी चेतावनी
गिरिडीह. गिरिडीह के झंडा मौदान रोड़ में बीच सड़क पर गाड़ियों को पार्क करने वाले वाहन चालकों और दुकान लगाने वाले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ आज कड़ी कार्रवाई की गयी. आज गिरिडीह के एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक और यातायात पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाया गया. जिसमें जंहा सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाते हुए दुकान हटाए गए, वंही सड़क पर वाहन खड़े करने वाले वाहन चालकों को कड़ी फटकार लगाते हुए सभी का चालान काटा गया और जुर्माना वसूला गया. इस बाबत एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते ने बताया की झंडा मैदान रोड़ में कई बार दुकान लगाने वाले दुकानददारों और गाड़ियों को पार्क करने वाले वाहन चालकों को दुकान नहीं लगाने और वाहन नहीं खड़ा करने का निर्देश दिया गया है. लेकिन इसके बावजूद ये लोग किसी की बात नहीं मान रहें हैँ. इसी को लेकर आज फिर से अभियान चलाया गया और दुकानों को हटाने के साथ वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया. बताया की इस रोड़ में स्कूल – कॉलेज है. साथ ही कई अधिकारियों के भी आवास है. ऐसे में नो पार्किंग जोन में वाहन के खड़ा रहने से यातायात काफी प्रभावित होता है. इसलिए आज सभी को निर्देश दिया गया है की इस रोड़ में वाहन पार्किंग नहीं करें, नहीं तो आने वाले दिनों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा की एक सप्ताह के अंदर पुराना जेल परिसर में वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था कराई जाएगी.
