9 फरवरी से 11 फरवरी तक तक भारी छूट पर होगी मरीजों की जांच एवं इलाज
गिरिडीह. गिरिडीह के प्रसिद्ध नवजीवन नर्सिंग होम का 34 वां स्थापना दिवस 9 फरवरी को मनाया जाएगा. इस अवसर पर नर्सिंग होम प्रबंधन की तरफ से सेवा भाव से तीन दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस आशय की जानकारी नर्सिंग होम की संचालक डॉ स्वाति बगेड़िया ने कहा. उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार 9 फरवरी से बुधवार 11 फरवरी तक अस्पताल परिसर में शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर में जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं सर्जरी समेत अन्य रोगों से संबंधित अनुभवी चिकित्सक अपनी सेवा देंगे. शिविर में मात्र 33 रुपए भुगतान कर लोग चिकित्सक से परामर्श एवं इलाज करवा सकते हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि नवजीवन नर्सिंग होम में जितनी भी तरह की जांच की सुविधा है, जिनके तहत ब्लड टेस्ट, एक्सरे, ईसीजी समेत अन्य जांच में 33 प्रतिशत का छूट भी मिलेगा. डॉ स्वाति बगेड़िया ने कहा कि मानव सेवा के जिस उद्देश्य से स्व डॉ दीपक बगेडिया ने नवजीवन नर्सिंग होम को स्टार्ट किया था, हमारा भी प्रयास है कि अस्पताल की हर सेवाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सके.
