गिरिडीह. कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी समीर राज चौधरी ने गिरिडीह शहर के भंडारीडीह चैतादिह माथादिह जोगीतांड बिसनपुर पचम्बा के इलाकों में धुआंधार जनसंपर्क अभियान चलाया जनसंपर्क अभियान में जनता का जबरदस्त रुझान कांग्रेस प्रत्याशी की ओर देखने को मिल रहा है विशेष कर महिलाएं बड़ी संख्या में प्रत्याशी के समर्थन में स्वतः जनसंपर्क अभियान चला रही हैं जनसंपर्क अभियान के दौरान मतदाताओं से जनसंपर्क करते हुए प्रत्याशी समीर राज चौधरी ने कहा कि पिछली बार भी मतदाताओं का जबरदस्त रुझान और प्यार मिला था इस बार थोड़ी ज्यादा की जरूरत है ताकि शहर को आम आदमी के जीने के लायक शहर बनाए जा सके शहर को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति और पानी की कमी को दूर किया जा सके तथा जाम की मार झेल रहे शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाई जा सके इस जनसंपर्क अभियान में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया अजय सिन्हा यस सिन्हा अमित सिन्हा राजीव रंजन सिंह अनिमेष देव बिलाल अहमद अंसारी सुलेमान अख्तर निजामुद्दीन अंसारी मोहम्मद सोहेल दुर्गा शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे
