कहा स्व. अमित बरदियार के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए उतरी हूं चुनावी मैदान में
गिरिडीह. नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मी काफी तेज हो गयी है. नामांकन के दूसरे दिन जहां मेयर पद के लिए एक भी नामांकन नहीं हुआ. वहीं वार्ड नंबर 9 से सबसे पहला नामांकन सुलेखा देवी ने किया है. शुक्रवार को वार्ड पार्षद पद के निर्वाची पदाधिकारी गणेश रजक के समक्ष वार्ड 9 से सुलेखा देवी ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है. यह नामांकन चुनाव का सबसे पहला नामांकन है. इधर शुक्रवार को नामांकन के दूसरे दिन वार्ड 1 से 9 तक 19, 10 से 18 तक 16, 19 से 27 तक 19 और 28 से 36 तक 21 लोगों ने एनआर कटाया है. इधर वार्ड नंबर 9 से नामांकन करने वाली पहली प्रत्याशी सुलेखा देवी ने बताया कि वे इस चुनाव में बस इसलिए उतरी है, ताकि पूर्व वार्ड पार्षद स्व. अमित बरदियार के अधूरे सपनों को पूरा कर सकें. उन्होंने कहा कि उनके देवर स्व. अमित बरदियार ने जिस प्रकार से अपने वार्ड के लोगों के लिए काम किया है, उन्हीं की तरह वे भी काम करने का प्रयास करेगी. इधर वार्ड 1 से 9 तक का नामांकन प्रखंड विकास पदाधिकारी के प्रकोष्ठ में हो रहा है. उन्होंने कहा कि दो दिनों अब-तक वार्ड 1 से 9 तक के लिए 37 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई , जबकि आज एक नामांकन हुआ है. इधर नामांकन को लेकर सदर प्रखंड कार्यालय में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतेजाम किये गये हैं.
