पटना: कोचिंग गई 17 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत; CCTV में पीछे जाते दिखे दो युवक

नेशनल

पटना. पटना के दानापुर (फुलवारीशरीफ) में गुरुवार सुबह एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा सुबह 8 बजे कोचिंग के लिए घर से निकली थी, जिसका शव एम्स गोलंबर के पास सड़क पर पड़ा मिला। मृतका के परिजनों ने कोचिंग संस्थान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि छात्रा के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर साक्ष्य मिटाने के लिए उसे चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। पिता का कहना है कि छात्रा के शरीर पर चोट के निशान थे और उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

कोचिंग के CCTV फुटेज में छात्रा को सफेद कपड़ों में सीढ़ियों से ऊपर जाते देखा गया है, जिसके पीछे दो युवक भी जाते नजर आ रहे हैं। फुटेज में छात्रा को ऊपर से गिरते हुए और फिर उन्हीं दो युवकों को नीचे आकर शव को देखने के बाद भागते हुए देखा गया है। घटनास्थल पर खून के निशान न मिलने से मामला और भी उलझ गया है। पुलिस ने फिलहाल कोचिंग संचालक सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है और CCTV फुटेज को जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *