अवैध बालू तस्करी के खिलाफ टास्क फ़ोर्स की टीम ने की बड़ी कार्रवाई

गिरिडीह

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के विभिन्न बालू घाटों में छापेमारी, पांच बालू लदे ट्रेक्टर को किया जब्त, धंधेबाजों में मचा ह्ड़कंप

गिरिडीह. अवैध बालू तस्करी के खिलाफ आज टास्क फ़ोर्स की टीम के द्वारा आज बड़ी कार्रवाई की गयी ही. खनन विभाग और मुफ्फसिल पुलिस ने नेतृत्व में चलाये गए इस विशेष अभियान में अवैध बालू लदे पांच ट्रेक्टर को जब्त किया गया है. बता दें की आज टास्क फ़ोर्स की टीम ने मटरुखा पंचायत और पीरटांड़ जाने वाले फतेहपुर पुल से तीन अवैध बालू लदे ट्रेक्टर पकडे है. वंही पालमो पंचायत और बन्दरकूपी के समीप से दो बालू लदे अवैध ट्रैक्टर को जब्त किया है. इधर महतोडीह में भी अधिकारियों की टीम पहुंची जहां सैकड़ो ट्रेक्टर बालू डंप किया हुआ पाया गया. मौके से सभी तस्कर वाहन लेकर फरार हो गए. पालमो व बराकर नदी में भी छापेमारी की गई. बता दे कि सदर प्रखंड के मटरुखा और हजारीबाद और पीरटांड़ गिरिडीह – डुमरी मुख्य सड़क के बराकर नदी तट से ट्रेक्टर अवैध बालू को पास के धनबाद जिले में तस्करी किया जाता है. इसी सूचना पर मामले पर खनन निरीक्षक विश्व्नाथ उरांव ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई है. अवैध बालू लदे ट्रेक्टर जब्त किये गए हैं. वंही मटरुखा व आस – पास के इलाके में भारी मात्रा में अवेध रूप से बालू डंप है. अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी. किसी सूरत में अवैध खनन बर्दास्त नहीं किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *