देश को है आरएसएस और भाजपा से खतरा : दीपांकर भट्टाचार्य

गिरिडीह

देश की आजादी से आरएसएस का कोई लेना देना नहीं, आजादी के पहले अंग्रेजों के साथ खड़ा थे आरएसएस के लोग

गिरिडीह. भाकपा माले के राष्टीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने देश को आरएसएस और भाजपा के खिलाफ जमकर हमला बोला और कहा कि देश की आजादी को आरएसएस और भाजपा से खतरा है. इस खतरे से देश की जनता को बचाने के लिए भाकपा माले हर वह लडाई लडने के लिए तैयार है, उन्होंने कहा कि देश की आजादी में आरएसएस का कोई लेना – देना नहीं है. देश की आजादी के पहले आरएसएस अंग्रेजों के साथ थी और जब देश आजाद हुआ उसके बाद महात्मा गांधी की हत्या हो गयी. महात्मा गांधी की हत्या के पिछे भी आरएसएस का ही हाथ है. उक्त बातें दीपांकर भट्रटाचार्य ने बगोदर में बगोदर के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह की 21 वीं शहादत दिवस के मौके पर आयोजित जनसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही. दीपांकर भट्टचार्य ने कहा कि देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार पटेल ने महात्मा गांधी की हत्या के बाद आरएसएस पर पाबंदी लगा दी थी और उन्होंने कहा था कि आरएसएस नफरत और हिंसा की विचारधारा रखती और इससे देश को खतरा है, लेकिन शर्म की बात है कि आज उसी कुर्सी में अमित शाह बैठे हुए हैं और अभी तो आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज देश को आरएसएस से खतरा है. कहा कि अगर देश में आरएसएस पर पाबंदी नहीं लगेगी तो देश की आजादी को इनसे खतरा है. ये बातें सरदार पटेल ही बता कर गये हैं. कहा कि आरएसएस के लोग छात्रों को बंग्लादेशी मुस्लिम बता कर मॉब लिल्चिंग कर रहें है. देश में स्कूल-कॉलेज को बंद कर के आरएसएस और भाजपा इस देश के लिए एक बहुत बडा चुनौती पेश कर रहें हैं.

बिरसा मुंडा और भगत सिंह के शहादत और विरासत को नया आयाम देने वाले जननायक थे महेंद्र सिंह

दीपांकर भट्रटाचार्य ने कहा कि आज महेंद्र सिंह के शहादत दिवस के मौके पर जिस तरह से लोगों की भीङ उमङ रही है, यह कोई साधारण बात नहीं है, क्योंकि महेंद्र सिंह सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं, महेंद्र सिंह बिरसा मुंडा और भगत सिंह जैसे महान विभूतियों के शहादत और विरासत को नया आयाम देने वाले जननायक थे. उन्होंनें न सिर्फ गिरिडीह बल्कि पूरे झारखंड में बिरसा मुंडा और भगत सिंह के शहादत और विरासत को नया आयाम देने का काम किया है. महेंद्र सिंह जीत, संघर्ष, एकता, लोगों के अधिकारों के प्रतिक हैं. निश्चित रूप से हम सबों को उनसे प्रेरणा लेकर देश की आजादी और लोगों को उनका हक और अधिकार दिलाने का काम करना है. दीपांकर भट्रटाचार्य ने बगोदर के विधायक नागेंद्र महतो पर भी हमला बोला और कहा कुछ दिन पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ने कुछ लोगों से यह सवाल पूछा था कि कौन हैं महेंद्र सिंह, बता दें कि जब महेंद्र सिंह की हत्या की गयी थी उस वक्त भी हत्यारों ने यही सवाल किया था. इससे आप समझ सकते हैं कि विधायक नागेंद्र महतो कौन हैं और इनकी मानसिकता क्या है.

मनरेगा जैसे कानून को खत्म कर पूरे अधिकार को अपने हाथ में लेने का काम किया है केंद्र सरकार ने
दीपांकर भट्रटाचार्य ने कहा कि नये साल में केंद्र की सरकार ने मजदूरों और किसानों के साथ जो अन्याय करने का काम किया है उसके खिलाफ अब जोरदार आंदोलन होगा. देश में मनरेगा कानून और चार लेबर कोङ के खिलाफ आगामी 12 फरवरी को मजदूरों और किसानों के द्वारा भारत बंद का आह्वान किया गया है. इस आंदोलन में भाकपा माले मजदूरों और किसानों के साथ खङा रहेगी और भारत बंद को सफल बनाने का काम करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *