गढ़वा: विधायक भानु प्रताप शाही के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त; चालक की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी

झारखंड

गढ़वा. श्री बंशीधर नगर-गढ़वा मुख्य मार्ग पर सीरियाटोंगर के पास शनिवार को भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही के काफिले के साथ एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बचा. विधायक हालिया गोलीकांड के घायल व्यवसायी उमेश मेहता का हालचाल जानने गढ़वा जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कमांडर जीप ने उनके एस्कॉर्ट वाहन को जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे में एस्कॉर्ट गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी सुरक्षाकर्मी सुरक्षित हैं. विधायक के चालक की सूझबूझ से मुख्य वाहन दुर्घटना की चपेट में आने से बच गया. घटना के बाद आरोपी जीप चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *