डॉग स्क्वायड और फॉरेनसिक टीम जांच में जुटी, शव की नहीं हो सकी है शिनाख्त
गिरिडीह. गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के बको के बंगाली टोला गांव में एक सनसनी खेज घटना हुई है. यहां एक महिला का अधजला शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल में पुलिस पदाधिकारी और भारी संख्या में पुलिस के जवान मौके पर पहुंचकर मामले की जांच – पड़ताल में जुट गए है. जिस महिला का अधजला शव मिला है उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह शव एक-दो दिन पुराना बताया जा रहा है. इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. इधर घटना की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर एक एसआईटी टीम का गठन कर दिया गया है. जिसके बाद एसआईटी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं, सरिया – बगोदर के एसडीपीओ धनंजय कुमार राम के नेतृत्व में फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है और इलाके में पिछले दो-तीन दिनों में हुए लास्ट कॉल डंप के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है. इस बाबत सरिया – बगोदर के एसडीपीओ धनंजय कुमार राम ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर टीम जांच में जुट गयी है और फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रही है.
