पश्चिम सिंहभूम. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में अंधविश्वास की रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. यहाँ डायन होने के संदेह में एक महिला और उसके मासूम बच्चे को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया. इस जघन्य हत्याकांड में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है. रोंगटे खड़े कर देने वाली इस घटना को अंजाम देने के बाद 12 आरोपियों ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया है. पुलिस ने मुख्य आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
