गिरिडीह. गिरिडीह शहर के नगर निगम क्षेत्र के बस स्टैंड रोड में चल रहे नाली निर्माण कार्य को नगर निगम के द्वारा रोक लगा दी गई है. बता दें की अभी नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन की प्रकिया खत्म होने के बाद नाम वापसी की प्रकिया चल रही है और चुनाव को लेकर निगम क्षेत्र में अभी आदर्श आचार संहिता लगा हुआ है. ऐसे में निगम क्षेत्र में किसी भी तरह के योजना का कार्य चुनाव तक बंद रखने का निर्देश चुनाव आयोग द्वारा जारी किया गया है. लेकिन इसके बावजूद निगम क्षेत्र के बस स्टैंड रोड में नाली निर्माण का कार्य चल रहा था. जिसकी शिकायत मिलने के बाद नगर निगम की टीम आज कार्यस्थल पर पहुंची और मजदूरों को काम बंद करने का निर्देश देने के साथ संवेदक को फटकार लगाते हुए चुनाव के बाद काम लगाने का निर्देश दिया.
