ईरान और अमेरिका के बीच तनाव अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुँच गया है। कतर के रास लाफान पर हमले के बाद, ईरान ने हिंद महासागर में स्थित रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण अमेरिकी सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइलें दागी हैं। हालांकि, अमेरिकी रक्षा प्रणाली ने इस हमले को विफल कर दिया, लेकिन 4000 किलोमीटर की दूरी तक मिसाइल दागकर ईरान ने अपनी बढ़ती सैन्य क्षमता का लोहा मनवाया है। आधिकारिक तौर पर 2500 KM की रेंज बताने वाले ईरान के इस कदम ने वैश्विक सैन्य संतुलन और मध्य पूर्व की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ब्रिटेन ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।
