सबसे कम उम्र की मुखिया रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप, गांधी जयंती कार्यक्रम के बाद से नहीं लौटीं घर, पुलिस तलाश में जुटी

बोकारो

बोकारो. बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड अंतर्गत पलिहारी गुरुडीह पंचायत की युवा मुखिया सपना कुमारी पिछले दो दिनों से लापता है। बताया जा रहा है कि दो अक्टूबर को गांधी जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह घर लौटी थी, लेकिन दोपहर में किसी काम से बाहर निकलीं और उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

अंततः मुखिया सपना कुमारी के पति आशीष कुमार ने गोमिया थाना में लिखित आवेदन देकर पत्नी की तलाश की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस टीम सक्रिय होकर उनकी खोज में जुट गई है, वहीं इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ तेज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *