रांची. राजधानी में 21 मार्च को निकलने वाले सरहुल जुलूस से पहले नवनिर्वाचित मेयर रोशनी खलखो ने शुक्रवार को वाटर बोर्ड के अधिकारियों के साथ हाई-लेवल मीटिंग की. मेयर ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पर्व के दौरान किसी भी वार्ड या आयोजन स्थल पर पानी की कमी नहीं होनी चाहिए. बैठक में डिप्टी मेयर नीरज कुमार और वाटर बोर्ड के वरिष्ठ अभियंता भी मौजूद रहे.
मुख्य निर्देश और तैयारी:
-
पाइपलाइन मरम्मत: शहर में जहां भी पाइपलाइन टूटी है, उसे तत्काल दुरुस्त करने को कहा गया है ताकि पानी की बर्बादी न हो.
-
स्मार्ट मॉनिटरिंग: पानी के टैंकरों में GPS सिस्टम को एक्टिव रखने का निर्देश दिया गया है ताकि पारदर्शिता के साथ समय पर सप्लाई सुनिश्चित हो सके.
-
गर्मी का अलर्ट: बढ़ती गर्मी को देखते हुए मेयर ने अधिकारियों को बैकअप प्लान तैयार रखने को कहा है, जिससे आम जनता को भटकना न पड़े.
